TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

*आधी रात में आतंक: कार सवार युवकों की अंधाधुंध फायरिंग से दहशत!*

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- शहर में आधी रात को कार सवार युवकों की फायरिंग से दहशत फैल गई।
लक्सर के भोगपुर गांव में आधी रात को कार में सवार होकर आए युवकों ने तोड़फोड़ और फायरिंग कर दी, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- शहर में आधी रात को कार सवार युवकों की फायरिंग से दहशत फैल गई। लक्सर के भोगपुर गांव में आधी रात को कार में सवार होकर आए युवकों ने तोड़फोड़ और फायरिंग कर दी, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि गांव के ही दो पक्षों के बीच खेतों में खड़े पेड़ों को लेकर विवाद चल रहा
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
था। इस विवाद के बाद एक पक्ष के रिश्तेदारों ने गांव पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। विवाद के चलते गांव में फायरिंग पुलिस के मुताबिक, भोगपुर गांव निवासी जसराज और शिशपाल के बीच खेतों में खड़े पेड़ों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि शिशपाल पक्ष के लोगों ने रायसी में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। इसके बाद दो कारों में सवार होकर आए युवकों ने जसराज के घर के
बाहर खड़े होकर फायरिंग शुरू कर दी। जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, आस-पड़ोस के लोग शोर मचाने लगे। आरोप है कि युवकों ने पड़ोसियों के घरों पर भी फायरिंग कर दी। करीब 10 मिनट तक लगातार कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी फरार घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घटनास्थल से कारतूस के कई खाली खोखे बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पीड़ित जसराज की शिकायत पर पुलिस ने शिशपाल, सुशील कुमार, अजीत, आशीष, विशाल, वरुण और दीपक के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच जारी – पुलिस कोतवाली प्रभारी कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण के अनुसार, पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • जांच जारी – पुलिस कोतवाली प्रभारी कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण के अनुसार, पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
  • आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पीड़ित जसराज की शिकायत पर पुलिस ने शिशपाल, सुशील कुमार, अजीत, आशीष, विशाल, वरुण और दीपक के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घटनास्थल से कारतूस के कई खाली खोखे बरामद किए।