TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पाकिस्तान की नाकाम कोशिश, LoC के पास की चौकियों को निशाना बनाकर की गोलीबारी

मुख्य समाचार: TN9 दिल्ली: पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पहलगाम हमले के बाद से लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन किया जा रहा है।
कई सेक्टरों में बिना किसी उकसावे के उसकी ओर से गोलीबारी की जा रही है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 दिल्ली: पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पहलगाम हमले के बाद से लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन किया जा रहा है। कई सेक्टरों में बिना किसी उकसावे के उसकी ओर से गोलीबारी की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार देर रात को भी LoC के पास कई भारतीय
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
चौकियों को निशाना बना कर फायरिंग की गई। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पांच और छह मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के सामने के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय सेना
ने पाकिस्तानी कार्रवाई का तुरंत और उचित जवाब दिया।’’ जम्मू कश्मीर के सात सीमावर्ती जिलों में से पांच जिलों में गोलीबारी जारी है। अब तक सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की कोई खबर नहीं है। सीमा पार से गोलीबारी का यह नया दौर संघर्ष विराम समझौते को और कमजोर करता है, जो कि अब 740 किलोमीटर लंबी
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के लगातार उल्लंघन के कारण काफी हद तक अप्रभावी माना जाता है। पाकिस्तान के ये हालिया हमले कश्मीर घाटी के उत्तरी जिलों कुपवाड़ा और बारामूला में शुरू हुए, जिनका दायरा बढ़कर अब दक्षिण की ओर राजौरी, पुंछ, अखनूर और जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर परगवाल सेक्टर तक फैल गया है। गोलीबारी से पांच सीमावर्ती जिले- बारामूला, कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी और जम्मू प्रभावित हुए।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • गोलीबारी से पांच सीमावर्ती जिले- बारामूला, कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी और जम्मू प्रभावित हुए।
  • पाकिस्तान के ये हालिया हमले कश्मीर घाटी के उत्तरी जिलों कुपवाड़ा और बारामूला में शुरू हुए, जिनका दायरा बढ़कर अब दक्षिण की ओर राजौरी, पुंछ, अखनूर और जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर परगवाल सेक्टर तक फैल गया है।
  • सीमा पार से गोलीबारी का यह नया दौर संघर्ष विराम समझौते को और कमजोर करता है, जो कि अब 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के लगातार उल्लंघन के कारण काफी हद तक अप्रभावी माना जाता है।