विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कुरैशी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 36 जगहों पर 300-400 ड्रोनों का इस्तेमाल घुसपैठ के लिया किया गया. भारत ने इनमें से कई ड्रोन को मार गिराया. इनका मकसद खुफिया जानकारी और वायु रक्षा प्रणालियों की जानकारी लेना था. ये तुर्किये के ड्रोन थे. इनकी जांच की जा रही है. यूएवी भी थी, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया. शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी तुर्की के ड्रोन थे. इसके पाकिस्तान के भंठिंडा एयर बेस का हमला किया था. पाकिस्तान के जवाब में भारत ने 4 ड्रोन चलाए. जिससे एडी रडार को तबाह किया गया. सीमा पर गोलीबारी भी की गई. इससे भारत के कुछ जवान घायल हुए. पाकिस्तान में भी भारी नकुसान हुआ है. इससे पहले गुरुवार को हुई प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय अधिकारियों ने बताया था कि पाकिस्तान की ओर से की गई हालिया आक्रामक कार्रवाई का संयमित, केंद्रित और सटीक जवाब दिया है. विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, पाकिस्तान ने LoC पर भारी फायरिंग की, इसमें कुछ जवान घायल हुए. 7 मई 2025 को रात साढ़े आठ बजे मिसाइल और ड्रोन हमला किया और उश दौरान अपना एयर स्पेस बंद नहीं किया. नागरिकों
का इस्तेमाल ढाल के लिए किया. बताया गया कि पंजाब सेक्टर में हाई एयर डिफेंस अलर्ट के दौरान हमारा एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए बंद है, लेकिन पाकिस्तान के इलाके में नागरिक उड़ान चल रही थी. भारतीय वायुसेना ने अपनी प्रतिक्रिया में संयम दिखाया और अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमान सेवा की सुरक्षा तय की. सेना के अधिकारियों ने बताया कि 7 मई 2025 को रात साढ़े आठ बजे मिसाइल और ड्रोन हमला किया और उस दौरान अपना एयर स्पेस बंद नहीं किया. नागरिकों का इस्तेमाल ढाल के रूप में किया. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तन की ओर से उकसाने वाली कार्रवाई की गई, उन्होंने भारतीय शहरों और सिविलियन इन्फ्रास्ट्रक्चर और कुछ मिलिट्री ठिकाने को टारगेट किया. भारतीय सैन्य इकाइयों ने इनका उत्तर दिया. उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान दावा करता है कि उन्होंने किसी धार्मिक स्थान पर हमला नहीं किया. जबकि हकीकत यह है कि उन्होंने पुंछ में गुरुद्वारे पर हमला किया. इन हमलों की जिम्मेदारी लेने की बजाय, पाकिस्तान कह रहा है कि भारतीय आर्मी ऐसा कर रही है. विदेश सचिव ने आगे कहा कि पाकिस्तान कह रहा है कि हमने ननकाना साहिब पर ड्रोन हमला किया है. पाकिस्तान कोशिश