TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पाकिस्तान भीख मांगकर भारत से लड़ना चाह रहा, सोशल मीडिया हैंडल को हैक बताकर बयान से पलटा

मुख्य समाचार: TN9 इस्लामाबाद : एक तरफ भारत को गीदड़भभकी दिखा रहा है और दूसरी तरफ उसकी जेब खाली है।
यही वजह है कि जरा सी लड़ाई के बाद ही पाकिस्तान की भीख मांगने की नौबत आ गई है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 इस्लामाबाद : एक तरफ भारत को गीदड़भभकी दिखा रहा है और दूसरी तरफ उसकी जेब खाली है। यही वजह है कि जरा सी लड़ाई के बाद ही पाकिस्तान की भीख मांगने की नौबत आ गई है। दरअसल पाकिस्तान सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें दुनियाभर के देशों
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
से अपील की गई है कि वे पाकिस्तान को कर्ज दें क्योंकि भारत के साथ लड़ाई में उसे भारी नुकसान हुआ है। हालांकि बाद में जब पाकिस्तान के एक मंत्री से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने एक्स हैंडल को हैक बताकर अपने बयान से पल्ला झाड़ लिया। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति खराब पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्री ने दावा किया है कि उनका एक्स अकाउंट
शुक्रवार को हैक हो गया था। उन्होंने कहा कि यह ट्वीट उनके द्वारा नहीं किया गया है और अकाउंट को बंद करने की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान बेशक कह रहा है कि उसका सोशल मीडिया अकाउंट हैक किया गया है, लेकिन ये भी सच है कि उसकी आर्थिक स्थिति किसी से भी छिपी नहीं है। पाकिस्तान आईएमएफ के साथ कर्ज लेने की बातचीत कर रहा है।
ऐसी स्थिति के बावजूद पाकिस्तान अपनी बेशर्मी से बाज नहीं आ रहा है और उसने 7-8 मई की रात भारत के कई शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइल हमले किए। हालांकि भारत की सेना सतर्क थी और उसने पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया। इसके साथ ही भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई शहरों में उसके रडार सिस्टम को तबाह कर दिया। पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पर भारी गोलीबारी की जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पर भारी गोलीबारी की जा रही है।
  • इसके साथ ही भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई शहरों में उसके रडार सिस्टम को तबाह कर दिया।
  • हालांकि भारत की सेना सतर्क थी और उसने पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया।