TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

डिवाइडर से टकराई बाइक" 2 अग्निवीरों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत।

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- शहर में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार देर रात एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- शहर में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार देर रात एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मामला राजधानी देहरादून का है। हादसे में 2 अग्निवीरों की मौत दून अस्पताल में
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
इलाज के दौरान मोहित रावत की मौत हो गई, बुधवार दोपहर आदित्य रावत ने दम तोड़ दिया और शाम को नवीन की भी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। हादसे में मारे गए दो युवक हाल ही में अग्निवीर भर्ती में चयनित हुए थे और ट्रेनिंग के लिए जाने वाले थे। नवीन भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। उत्तरकाशी के रहने वाले थे तीनों युवक जानकारी के अनुसार,
हादसे का शिकार हुए युवक उत्तरकाशी जिले के निवासी थे। आदित्य रावत (21 वर्ष) - पुरोला निवासी, देहरादून में रह रहा था। मोहित रावत (21 वर्ष) - पुरोला निवासी, करणपुर में रहता था। नवीन (20 वर्ष) - नौगांव निवासी, सहस्त्रधारा रोड पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार रात करीब 2:15 बजे तीनों बाइक से राजपुर से घंटाघर की ओर आ रहे थे, तभी सिल्वर सिटी के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पुलिस ने दी जानकारी राजपुर थाना प्रभारी सैंकी कुमार ने
बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है। पहले भी हो चुके हैं बड़े हादसे देहरादून में यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले: 11 नवंबर 2024: इनोवा कार हादसे में 3 युवकों और 2 युवतियों की मौत हुई थी। 13 मार्च 2025: मर्सिडीज चालक ने फुटपाथ पर चल रहे 4 मजदूरों की जान ले ली थी। शहर में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन से सख्त यातायात नियम लागू करने की मांग की जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • शहर में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन से सख्त यातायात नियम लागू करने की मांग की जा रही है।
  • 13 मार्च 2025: मर्सिडीज चालक ने फुटपाथ पर चल रहे 4 मजदूरों की जान ले ली थी।
  • इससे पहले: 11 नवंबर 2024: इनोवा कार हादसे में 3 युवकों और 2 युवतियों की मौत हुई थी।