विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मोदी का देश का धोखा"। AAP ने अमेरिका की भूमिका पर उठाए सवाल रविवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सीजफायर की घोषणा को लेकर मोदी सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब भारतीय सेना पाकिस्तान और पीओके में आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रही थी, तब सीजफायर की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के माध्यम से क्यों हुई? यह भारत की संप्रभुता पर सीधा प्रहार है। संजय सिंह ने कहा, "भारत ने कभी किसी तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की, फिर आज अमेरिका की भूमिका कैसे सामने आई? यह देश के स्वाभिमान और सैन्य पराक्रम का अपमान है। जब भारतीय
सेना पीओके और बलूचिस्तान को लेकर मजबूत स्थिति में थी, तब सीजफायर क्यों किया गया?" ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया गया करारा जवाब 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्से का माहौल था। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। इस ऑपरेशन में सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर कई आतंकियों को मार गिराया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के 14 सैन्य ठिकानों को भी नष्ट कर दिया। 📍 करोल बाग, दिल्ली PoK को वापस भारत में शामिल करने के शानदार मौके को छोड़ने