TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

"हिंदी दिवस पर किच्छा की जनता की राय: ‘हिंदी हमारी पहचान और गर्व का प्रतीक’"

मुख्य समाचार: किच्छा।
14 सितंबर को मनाए जाने वाले हिंदी दिवस को लेकर Today News 9 की टीम ने किच्छा की सड़कों पर जनता से बात की।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा। 14 सितंबर को मनाए जाने वाले हिंदी दिवस को लेकर Today News 9 की टीम ने किच्छा की सड़कों पर जनता से बात की। इस दौरान लोगों ने हिंदी भाषा को अपनी संस्कृति और पहचान का अभिन्न हिस्सा बताया। ज़्यादातर लोगों का कहना
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
था कि हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि पूरे देश को जोड़ने वाला माध्यम है। एक युवक ने कहा, "हिंदी हमारी जड़ों से जुड़ाव का अहसास कराती है।" वहीं एक व्यक्ति ने कहा कि नई पीढ़ी में हिंदी का प्रयोग घट रहा है, इसे बढ़ावा देने के लिए स्कूल और
संस्थानों को जागरूकता अभियान चलाने चाहिए। दिलचस्प बात यह रही कि कुछ लोगों के जवाब बेहद रोचक और सुनने लायक थे, जबकि कुछ लोग कैमरे के सामने बोलने से कतराते दिखे और उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कुछ लोगों ने यह भी माना कि अंग्रेज़ी सीखना ज़रूरी है, लेकिन
हिंदी को नज़रअंदाज़ करना सही नहीं। उन्होंने सरकार से हिंदी के प्रचार-प्रसार और स्थानीय बोलियों के संरक्षण के लिए और ठोस कदम उठाने की मांग की। किच्छा की जनता ने एक स्वर में कहा कि हिंदी दिवस हमें याद दिलाता है कि अपनी मातृभाषा और संस्कृति पर गर्व करना हर भारतीय की ज़िम्मेदारी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • किच्छा की जनता ने एक स्वर में कहा कि हिंदी दिवस हमें याद दिलाता है कि अपनी मातृभाषा और संस्कृति पर गर्व करना हर भारतीय की ज़िम्मेदारी है।
  • उन्होंने सरकार से हिंदी के प्रचार-प्रसार और स्थानीय बोलियों के संरक्षण के लिए और ठोस कदम उठाने की मांग की।
  • कुछ लोगों ने यह भी माना कि अंग्रेज़ी सीखना ज़रूरी है, लेकिन हिंदी को नज़रअंदाज़ करना सही नहीं।