विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बजे के बीच ऑपरेशन हुआ। 25 मिनट में पाकिस्तान और पीओके में 9 टारगेट पहचाने गए थे। इन्हें हमने तबाह कर दिया। लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गए। पीओके में मुजफ्फराबाद स्थित लश्कर के सवाई नाला ट्रेनिंग सेंटर को सबसे पहले निशान बनाया गया। सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम हमले के आतंकियों ने यहीं ट्रेनिंग ली। मुजफ्फराबाद का सैयदना बिलाल कैंप। यहां हथियार, विस्फोटक और जंगल सर्वाइवल की ट्रेनिंग दी जाती थी। कोटली का लश्कर का गुरपुर कैंप। पूंछ में 2023 में श्रद्धालुओं पर हमला करने वाले आतंकी यहीं ट्रेंड हुए थे। भिम्बर का बरनाला कैंप। यहां हथियार चलाना सिखाया जाता है। कोटली का अब्बास कैंप। यह एलओसी से 13 किमी दूर है। फिदायीन तैयार होते हैं। सियालकोट का सरजल कैंप। मार्च 2025 में पुलिस जवानों की हत्या के आतंकवादियों को यहीं ट्रेन किया गया था। सियालकोट का हिजबुल महमूना जाया कैंप। पठानकोट हमला यहीं प्लान किया गया। मुरीदके का मरकद तैयबा कैंप है। अजमल कसाब और डेविड कोलमैन हेडली यहीं ट्रेन हुए थे।। मस्जिद सुभान अल्लाह बहावलपुर जैश का हेडक्वार्टर था। रिक्रूटमेंट, ट्रेनिंग दी जाती थी। बड़े अफसर यहां आते थे। हमले पर पाकिस्तानी मीडिया और सरकार के 3 अलग बयान पहला: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो टीवी से कहा- भारत ने अपनी हवाई सीमा से पाकिस्तान पर मिसाइल हमले किए हैं, जो नागरिक इलाकों पर गिरे। दूसरा: पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया- पाकिस्तानी सेना ने 6 भारतीय फाइटर जेट मार गिराए। इनमें 3 राफेल, 2 मिग-29 और एक सुखोई शामिल है। LoC के पास भारतीय चेकपोस्ट भी तबाह किए हैं। तीसरा: हमले की लोकेशन और मरने वालों की अलग-अलग संख्या। पाकिस्तान ने रात 2 बजे कहा- हमले 5 ठिकानों पर हुए और 3 लोगों की मौत हुई। 3 घंटे बाद यानी सुबह 5 बजे इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) डारयेक्टर अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, 'भारत ने 6 इलाकों में 24 मिसाइलें दागीं। इनमें 8 नागरिक मारे गए, 35 घायल और 2 लापता हैं।' कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए तीनों सेनाओं की तारीफ की। कहा, ये नया भारत है। देश के
यह गर्व का पल। सेना ने कम समय में सटीक हमला किया। उधर, सरकार ने कल सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसकी अध्यक्षता राजनाथ सिंह करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद करतारपुर कॉरिडोर बंद, श्रद्धालुओं को चेक पोस्ट से लौटाया पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद गुरदासपुर स्थित करतारपुर कॉरिडोर बंद कर दिया गया है। यहां से सिख श्रद्धालु पाकिस्तान में करतारपुर साहिब के दर्शन करने के लिए जाते हैं। बुधवार को भी 491 श्रद्धालुओं ने करतारपुर साहिब जाना था। इनमें से 170 श्रद्धालु डेरा बाबा नानक में इमिग्रेशन चेक पोस्ट से वापस लौटा दिए गए PM मोदी की 3 देशों की यात्रा स्थगित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड की यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। हालांकि, इसके पीछे के कारणों को लेकर आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है। पाक जनरल बोले- दोनों देशों के जेट ने सीमा का उल्लंघन नहीं किया पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग के DG जनरल अहमद चौधरी के मुताबिक, दोनों देशों के फाइटर जेट ने एक-दूसरे के एयर स्पेस का उल्लंघन नहीं किया। चौधरी ने भारतीय हमले का जवाब देने और चेक पोस्टों को नष्ट करने का दावा किया। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने जब हमला किया तब पाकिस्तान के हवाई इलाके में 57 इंटरनेशनल फ्लाइट्स और कई घरेलू उड़ानें थीं। भारत ने हजारों लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी। अमेरिका ने कहा- यह शर्मनाक है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'यह शर्मनाक है। मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है। वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। अगर आप इसके बारे में सोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही खत्म हो जाएगा।' जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'हममें से कोई भी युद्ध नहीं चाहता...हम चाहते हैं कि स्थिति फिर से सुधरे, लेकिन पहले हमारे पड़ोसी देश (पाकिस्तान) को अपनी बंदूकें नीचे रखनी होंगी।' लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर की मौत सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,मुरिदके स्थित मरकज तैयबा पर