TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ऊधमसिंहनगर जिले में फिर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत।

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- खटीमा बाइपास पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जबरदस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- खटीमा बाइपास पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जबरदस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हल्द्वानी निवासी सीताराम के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मंगलवार देर रात सीताराम (62 वर्ष), निवासी आरटीओ रोड,
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लालपुर, हल्द्वानी अपनी कार से बनबसा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खटीमा बाइपास पर सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का पिछला टायर भी निकल गया और सीताराम गंभीर रूप से घायल हो
गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने
जानकारी दी कि इस मामले में पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि सीताराम मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत थे और उसी सिलसिले में बनबसा गए थे। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है। परिवार में इस दुर्घटना के बाद शोक की लहर है।  

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  •  
  • परिवार में इस दुर्घटना के बाद शोक की लहर है।
  • फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।