विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पाकिस्तान सिर्फ प्रॉक्सी वॉर नहीं, बल्कि एक सुनियोजित युद्ध लड़ रहा है। जो आतंकी मारे गए, उन्हें पाकिस्तान में राजकीय सम्मान दिया गया। ताबूत पर झंडा लपेटा गया और सलामी दी गई — ये सब इस युद्ध की गवाही देते हैं। "पहले ही मुजाहिद्दीन को खत्म कर देते तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता" पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर पर सरदार पटेल की इच्छा को नकारा गया, और इसका परिणाम आज भी देश भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि "अगर 1947 में ही आतंकवादियों को खत्म कर दिया जाता और पीओके पर सख्त रुख अपनाया गया होता, तो आज हम 75 साल बाद भी आतंकवाद से नहीं जूझ रहे होते।" सिंधु जल संधि पर जताई नाराजगी प्रधानमंत्री मोदी ने 1960 की सिंधु
जल संधि का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर की नदियों पर बने बांधों की दशकों तक सफाई नहीं की गई। उन्होंने कहा, "60 साल तक गाद साफ नहीं होने दी गई, इसलिए 100% क्षमता के बजाय ये बांध सिर्फ 2-3% तक सीमित हो गए हैं। जैसे ही हमने सफाई शुरू की, पाकिस्तान में बाढ़ जैसे हालात बन गए। अभी तो हमने कुछ किया ही नहीं, लेकिन वहां हड़कंप मच गया है।" कांग्रेस पर तीखा हमला पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कश्मीर में आतंकी हमले के समय कांग्रेस ने जिस तरह फैसले लिए, उसने देश को कमजोर किया। सरदार पटेल की चेतावनी को अगर माना गया होता, तो भारत को ये दिन देखने नहीं पड़ते।" गुजरात की विकास यात्रा की