TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रजत जयंती पर पीएम मोदी ने उत्तराखंड को दी करोड़ों की सौगात, जारी किया विशेष डाक टिकट, 28 हजार किसानों को मिला तोहफा

मुख्य समाचार: देहरादून।
उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून पहुंचकर राज्यवासियों को बड़ी सौगातें दीं।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून। उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून पहुंचकर राज्यवासियों को बड़ी सौगातें दीं। देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित इस मुख्य समारोह में पीएम मोदी ने 8260 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया और
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
राज्य की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने 930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और 7210 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 28 हजार से अधिक किसानों को उनके बैंक खातों में 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की। उन्होंने अमृत योजना के तहत देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ में विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र, और हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान जैसी परियोजनाओं का भी उद्घाटन
किया। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लगभग ₹8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने लगभग ₹7329.06 करोड़ की 19 योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सिंचाई विभाग की ₹2491.96 करोड़ लागत की सौंग बांध… pic.twitter.com/ejztpI98og — CM Office Uttarakhand (@ukcmo) November 9, 2025 प्रधानमंत्री मोदी ने दो प्रमुख जल परियोजनाओं — सोंग बांध पेयजल परियोजना और नैनीताल की जमरानी बहुउद्देशीय परियोजना की आधारशिला भी रखी। सोंग बांध परियोजना देहरादून को रोज़ाना 150 एमएलडी पेयजल उपलब्ध कराएगी, जबकि
जमरानी बांध परियोजना पेयजल, सिंचाई और विद्युत उत्पादन में सहायक होगी। इसके साथ ही चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और नैनीताल में आधुनिक डेयरी प्लांट की भी नींव रखी गई। कार्यक्रम में हजारों लोग उपस्थित रहे। संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी ने गढ़वाली भाषा में करते हुए राज्यवासियों को संबोधित किया —“देवभूमि उत्तराखंड का मेरा भाई बंधु, दीदी भूली- दाणा स्यांणा, आप सब्यूथैं म्यार नमस्कार।” अपने भाषण में उन्होंने उत्तराखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा, स्थानीय उत्पादों, संस्कृति और त्योहारों की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड विकास का एक नया अध्याय लिखेगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • ” अपने भाषण में उन्होंने उत्तराखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा, स्थानीय उत्पादों, संस्कृति और त्योहारों की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड विकास का एक नया अध्याय लिखेगा।
  • संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी ने गढ़वाली भाषा में करते हुए राज्यवासियों को संबोधित किया —“देवभूमि उत्तराखंड का मेरा भाई बंधु, दीदी भूली- दाणा स्यांणा, आप सब्यूथैं म्यार नमस्कार।
  • कार्यक्रम में हजारों लोग उपस्थित रहे।