विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के अनुसार, बीते छह अप्रैल को गांव मछरिया नगला निवासी राहुल थाना मडराक क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी होने वाली सास सपना को लेकर फरार हो गया था। कल यानी बुधवार करीब 2:00 बजे अपनी सास को लेकर थाना दादों पहुंचा। इस पर दादों पुलिस ने थाना मडराक पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में महिला सपना ने बताया आए दिन पति शराब पीकर मारपीट करता था। उसने पति को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताईं साथ ही कहा कि वह अब अपना जीवन राहुल के साथ ही बिताना है। महिला ने बताया कि बेटी की शादी राहुल के साथ तय होने के बाद जब कभी-कभी राहुल का फोन आता था तो वह राहुल से बात करती थी, इसी बात पर बेटी भी तरह-तरह के आरोप लगाती थी इसके बाद पति भी गाली गलौज करते हुए राहुल के साथ भाग जाने की धमकी देता था। साथ ही सपना ने कहा कि वह मडराक थाने में नहीं जाएगी। दादों थाने की पुलिस से मदद चाहिए। वहीं, प्रेमी राहुल ने बताया अप्रैल में सपना अलीगढ़ से चलकर कासगंज पहुंची थी। जिसके बाद हम लोग बस में सवार होकर बरेली पहुंचे इसके बाद बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर पहुंचे। दो दिन पहले वहां मोबाइल खोल कर देखा तो सोशल मीडिया पर हम लोगों के चर्चा हो रहे थे। इसी को देखते हुए हम लोग बस में सवार होकर मुजफ्फरपुर से दिल्ली पहुंच गए। यहां से बस में बैठकर आए और राया कट पर उतरकर वहां से एक किराए पर गाड़ी करके थाने पहुंच गए। बिहार से होते हुए नेपाल पहुंचे थे होने वाला दामाद और सास उन्होंने यह भी बताया कि सास और होने वाला दामाद बिहार होते हुए नेपाल पहुंच गए थे, पुलिस उन्हें उत्तराखंड में तलाश करती रही। सपना की बेटी
से राहुल की 16 अप्रैल यानि आज होनी थी। लेकिन महिला शादी से पहले ही दामाद के साथ घर से नकदी, जेवरात आदि लेकर गायब हो गई। सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि सपना को दामाद ने मोबाइल फोन दिया था, जिसके जरिए दोनों पिछले तीन माह से घंटों घंटों बातचीत करते थे। इसके बाद सपना बहाने से घर से निकल गई। उन्होंने बताया कि युवक राहुल के पिता, बहनोई से पूछताछ के बाद उसके कुछ दोस्तों के नाम सामने आए थे। जिनसे पूछताछ के बाद पता चला कि उन्होंने सपना व राहुल को कासगंज रेलवे स्टेशन तक छोड़ा था। इसकी पुष्टि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई है। जहां राहुल एक ट्रेन में सवार होते दिखा है, लेकिन सास सपना उसके साथ नहीं दिखी थी। युवक के पिता ने उसकी सास पर वशीकरण का लगाया आरोप होने वाले दामाद संग गई महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लग रहा है। अब युवक के पिता ने उसकी सास पर बेटे को ताबीज से वशीकरण करने की बात कही है। युवक के पिता ने बताया कि जब बेटे की सास हमारे घर आई, तभी उसे दो ताबीज बांधे थे। तभी से बेटे का व्यवहार बदल गया। इधर, युवक के पिता व बहनोई को मडराक पुलिस ने रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया। युवक के पिता ने रविवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में बेटे की होने वाली सास पर उसे बरगलाने का आरोप लगाया। कहा कि जब बेटे की तबीयत खराब हुई, तब उसकी होने वाली सास यहां आकर पांच दिन तक रही। तभी वह बेटे के लिए दो ताबीज लेकर आई थी। एक ताबीज गर्दन दूसरा कमर में बांधा था। अब उसके इस तरह गायब होने पर अहसास हो रहा