विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मामला दर्ज किया था। तहरीर के अनुसार, जसपुर निवासी जरनैल सिंह ने अपनी बेटी की शादी काशीपुर के योगेश कुमार से लगभग 2.5 साल पहले की थी। महिला की एक 1.5 साल की बेटी भी है। शादी के बाद से ही योगेश कुमार ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। कुछ दिन पहले ही योगेश ने अपनी पत्नी और बेटी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था, जिसके बाद से महिला अपनी बेटी के साथ अपने पिता के घर रहने लगी थी। 29 मार्च को हुआ खौ़फनाक हमला पीड़िता का कहना है कि 29 मार्च को योगेश कुमार ने उसे फोन किया और कहा कि अगर वह अपना सामान नहीं ले आई तो वह उसे बेच देगा। इसके बाद
महिला अपने 14 साल के भाई के साथ योगेश कुमार के पास सामान लेने गई। घर पहुंचने के बाद, योगेश ने उसे जबरदस्ती कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया और पेचकस और हथौड़े से उस पर जानलेवा हमला किया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। महिला का बयान: ससुराल वालों ने दिया दहेज का दबाव महिला ने मीडिया को बताया कि उसकी शादी नवंबर 2022 में हुई थी। शादी के तीन महीने बाद ही ससुराल वालों ने उससे दहेज की मांग शुरू कर दी थी। बेटी के जन्म के बाद तो उत्पीड़न और भी बढ़ गया था। ससुराल वालों ने यह तक कह दिया था कि अगर उसे तलाक चाहिए तो