TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

खटीमा गोलीकांड बरसी पर सीएम धामी ने शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा— ‘शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाना ही लक्ष्य’

मुख्य समाचार: खटीमा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को खटीमा पहुंचे और 1 सितंबर 1994 के खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
किच्छा (एजेंसी)। खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को खटीमा पहुंचे और 1 सितंबर 1994 के खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने आंदोलनकारियों को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान की बदौलत उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद आंदोलनकारियों को
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कोटिशः नमन। राज्य निर्माण में आपके द्वारा दिया गया बलिदान अविस्मरणीय है। हमारी सरकार शहीदों के सपनों के अनुरूप निरंतर कार्य कर रही है। राज्य आंदोलनकारियों और… pic.twitter.com/yUswRPCtEl — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 1, 2024 सीएम धामी ने कहा कि राज्य निर्माण में दी गई आंदोलनकारियों की आहुति अविस्मरणीय है। हमारी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था लागू की है। हम शहीदों के सपनों के अनुरूप एक नव्य-दिव्य उत्तराखंड
के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। खटीमा गोलीकांड की 30वीं बरसी पर शहीद स्थल, खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। राज्य आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष एवं बलिदान के कारण ही… pic.twitter.com/MF63mxpq62 — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 1, 2024 उन्होंने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों का सपना एक विकसित उत्तराखंड का था और राज्य को प्रगति की राह पर
आगे बढ़ाकर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है। खटीमा गोलीकांड पृष्ठभूमि:1 सितंबर 1994 को उत्तराखंड राज्य आंदोलन अपने चरम पर था। तत्कालीन यूपी सरकार के खिलाफ खटीमा में हजारों आंदोलनकारी ‘उत्तराखंड राज्य दो’ के नारे लगा रहे थे। उस समय मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे और आंदोलन पर कठोर रुख अपनाया गया था। पुलिस फायरिंग में सात आंदोलनकारी शहीद हो गए और कई घायल हुए। तभी से हर साल 1 सितंबर को खटीमा गोलीकांड की बरसी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • तभी से हर साल 1 सितंबर को खटीमा गोलीकांड की बरसी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
  • पुलिस फायरिंग में सात आंदोलनकारी शहीद हो गए और कई घायल हुए।
  • उस समय मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे और आंदोलन पर कठोर रुख अपनाया गया था।