विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, साथ ही करोड़ों की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे, और गांधी पार्क में लगाये गये विभागीय एवं स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री धामी 24 मार्च को नवनिर्मित वेंडिग जोन का फीता काटकर शुभारम्भ भी करेंगे। इसके अलावा हंस स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारम्भ भी करेंगे। साथ ही वेंडिंग जोन के दुकानदारों को चाबियां भी सौंपी जायेंगी। गांधी पार्क पहुंचने से पहले सीएम धामी मुख्य बाजार में जोरदार रोड शो भी निकालेंगे। रोड शो गल्ला मण्डी स्थित श्री श्याम मंदिर से शुरू होगा। मुख्य बाजार की विभिन्न गलियों से रोड शो निकालते हुए सीएम धामी गांधी पार्क पहुंचेंगे यहां विशाल सभा को सम्बोधित करेंगे। रोड शो के दौरान सीएम धामी का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जायेगा। इसके साथ ही पंजाबी समाज, कुमांऊनी समाज, बंगाली समाज,देशी समाज, पूर्वांचल समाज, सिख समाज के साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा परंपरागत ढंग से स्वागत किया जायेगा। सीएम धामी के स्वागत के लिए बाजार में जगह जगह स्टाल लगाये जायेंगे। महापौर ने बताया कि सीएम के स्वागत और रोड शो को ऐतिहासिक बनाने
के लिए जोर शोर से तैयारियंा की जा रही है। सीएम धामी के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी रूद्रपुर वासियों को कई सौगात देने जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल,एसडीम मनीष बिष्ट,भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल,सुशील गाबा, पारस चुघ,जगदीश टंडन, नरेंद्र अरोड़ा,विशाल खुराना, हरजीत राठी,गुरमीत सिंह, सुधीर अरोरा, समेत कई अधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। इन योजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 24 मार्च को रूद्रपुर में करोड़ों की लागत की दर्जनभर से अधिक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। महापौर विकास शर्मा ने बताया कि सीएम धामी 601.41 लाख की लागत से निर्मत वेंडिंग जोन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा कूड़ा निस्तारण के लिए 171.23 लाख लागत से बनाये गये फ्रैश वेंस्ट प्लांट, 4.88 लाख से निर्मित नगर निगम के चार जोनल कार्यालय, 34.15 लाख से ट्रांजिट क्ैम्प में स्थापित स्ट्रीट लाईट, 43.87 लाख से निर्मित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, एवं 171.23 लाख से निर्मित एफएसटीपी सेंटर का भाी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 494.89 लाख लागत से बन रही गौशाला, बिगवाड़ा में 60.11 लाख लागत से