विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने बेहद कठिन परिस्थितियों में अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए दुश्मनों को परास्त किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश अपने वीर सैनिकों और शहीदों के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूल सकता। राष्ट्र हमेशा उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा। उत्तराखंड वीरों की भूमि, सैनिकों पर पूरे प्रदेश को गर्व सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड को 'वीरों की भूमि' के रूप में पूरे देश में जाना जाता है। राज्य के अनेक सैनिकों ने कारगिल युद्ध सहित विभिन्न
सैन्य अभियानों में अपने अदम्य साहस और बलिदान से देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा उनके सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। pic.twitter.com/XxfeofqhEv — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 25, 2026 युवाओं