विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बाहर हो गए थे। उन्होंने कहा, ''डीएनए में खराबी से हमारा मतलब किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि आपकी पार्टी की राजनीतिक सोच से है। डीएनए में खराबी का मतलब यह है कि आपकी पार्टी की राजनीति की बुनियाद ही जातिवाद और तुष्टीकरण पर टिकी रही है। समाजवादी पार्टी ने कभी सबका साथ-सबका विकास की बात की ही नहीं। आपकी प्राथमिकता हमेशा वोटबैंक की राजनीति रही है, नीतियों और आदर्शों से आपका दूर दूर तक लेना देना नहीं रहा है।'' उपमुख्यमंत्री ने कहा, ''दरअसल मुस्लिम तुष्टिकरण ही आपकी राजनीति का केन्द्रीय हिस्सा रहा है। आप किसी भी राजनीति विज्ञानी से बात कर लें।
वह आपको समझाएगा कि आपकी पार्टी का जन्म ही मुस्लिम तुष्टीकरण के डीएनए के साथ हुआ है और आपकी पूरी की पूरी राजनीति की दाल-रोटी भी यही है।'' पाठक ने आरोप लगाया कि सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए आतंकियों से जुड़े 14 मामले एक साथ वापिस लिए हैं ताकि सपा के मुस्लिम तुष्टीकरण वाले डीएनए को खाद पानी मिलता रहे। उन्होंने कहा ‘‘ऐसे में मैं अच्छी तरह समझा सकता हूं कि डीएनए पर सवाल उठाने से आप इतने तिलमिलाए क्यों हैं? आपको इतना दर्द क्यों हैं? समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक