विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दिए थे। इसी क्रम में आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता संजय तिवारी के साथ बैठक कर वार्ड संख्या-16 की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आबादी के बीच से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की नेकेड (खुली) विद्युत लाइन को प्राथमिकता के आधार पर कवर कंडक्टर (इंसुलेटेड वायर) से प्रतिस्थापित किया जाए, जिससे आबादी वाले क्षेत्र में विद्युत दुर्घटनाओं की संभावनाओं को समाप्त किया जा सके तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि किसी मासूम बालक की असमय मृत्यु पूरे समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना प्रशासन एवं संबंधित विभागों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम शीघ्र उठाए
जाने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता संजय तिवारी ने पूर्व विधायक को अवगत कराया कि वार्ड संख्या-16 के आबादी क्षेत्र में लगभग तीन से चार किलोमीटर तक 11 हजार वोल्ट की नेकेड विद्युत लाइन गुजर रही है। उन्होंने बताया कि वर्षों पूर्व जब यह लाइन डाली गई थी, उस समय क्षेत्र में आबादी कम थी, लेकिन समय के साथ लोगों द्वारा लाइन के नीचे एवं उसके आसपास मकानों का निर्माण कर लिया गया, जिससे सुरक्षा संबंधी जोखिम बढ़ गया है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के सतत प्रयासों एवं सहयोग से उक्त कार्य के लिए केंद्र पोषित योजना के अंतर्गत लगभग 35 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब आबादी क्षेत्र से होकर गुजर रही लगभग तीन से चार किलोमीटर