TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हरिद्वार कांवड़ियों की मौत मामले में नया मोड़, NHAI के खिलाफ केस दर्ज

मुख्य समाचार: हरिद्वार: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे फ्लाईओवर के नीचे लोहे के भारी गर्डर गिरने से दो कांवड़ियों की मौत के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।
मृतकों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किच्छा (एजेंसी)। हरिद्वार: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे फ्लाईओवर के नीचे लोहे के भारी गर्डर गिरने से दो कांवड़ियों की मौत के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मृतकों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों में बरती गई कथित लापरवाही और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। गौरतलब है कि शनिवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी अक्षित उर्फ तनुज (21)
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
और कृष्ण (18) की मौके पर गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई थी। दोनों कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहे थे। विश्राम के दौरान हुआ हादसा पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद के मोदीनगर थाना भोजपुर क्षेत्र निवासी महेश और मटरू ने अपने-अपने बेटों की मौत के संबंध में बहादराबाद थाने में तहरीर दी है। शिकायत में कहा गया है कि एक अगस्त को दोनों युवक बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के समीप निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे कुछ देर आराम करने के लिए रुके थे। इसी दौरान वहां रखे लोहे के भारी गर्डर अचानक खिसककर उनके ऊपर गिर पड़े। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप
से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। NHAI पर लापरवाही का आरोप मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसा निर्माण एजेंसी और NHAI की गंभीर लापरवाही का नतीजा है। उनका कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे और भारी-भरकम लोहे के गर्डरों को असुरक्षित तरीके से रखा गया था। यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो दोनों युवकों की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शुरू की जांच बहादराबाद
थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ मेले में अब तक छह श्रद्धालुओं की मौत इस वर्ष कांवड़ मेले के दौरान अब तक छह श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इनमें चार कांवड़ियों की जान गंगनहर में डूबने से गई, जबकि दो श्रद्धालुओं की मौत निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे लोहे के गर्डर गिरने से हुई। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
  • इनमें चार कांवड़ियों की जान गंगनहर में डूबने से गई, जबकि दो श्रद्धालुओं की मौत निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे लोहे के गर्डर गिरने से हुई।
  • कांवड़ मेले में अब तक छह श्रद्धालुओं की मौत इस वर्ष कांवड़ मेले के दौरान अब तक छह श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।