TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

Udham Singh Nagar: पुराने जिला अस्पताल परिसर में तैयार होगा नए जिला अस्पताल का भवन

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
जिला अस्पताल के 200 बेड के नए भवन के निर्माण को लेकर प्रशासन ने सक्रिय कवायद शुरू कर दी है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। जिला अस्पताल के 200 बेड के नए भवन के निर्माण को लेकर प्रशासन ने सक्रिय कवायद शुरू कर दी है। नए भवन के लिए कार्यदायी संस्था (Executing Agency) नामित करने हेतु जिला स्तर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इस संस्था के चयन के बाद ही भवन की डीपीआर (डिजाइन एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की जाएगी। नए भवन का निर्माण पूरा होने के बाद, मेडिकल कॉलेज के संचालन के साथ ही जिला अस्पताल का संचालन उसके अधीन किया जाएगा। इस दृष्टि से जिला अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। 12 जून 2023 को शासन ने जिला अस्पताल के लिए भूमि चयन हेतु आदेश जारी किया था। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन
किया गया। समिति ने शहर के भीतर संभावित स्थानों का सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर पुराना जिला अस्पताल परिसर में खाली पड़ी जमीन को नए भवन के लिए चिह्नित किया। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि सीएमओ के स्तर से कार्यदायी संस्था के नामांकन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। संस्था नामित होने के बाद
सोयल टेस्टिंग, भवन डिजाइन और डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि पहले भेजी गई डीपीआर को शासन ने खारिज कर दिया था। इसके अलावा, पुराने जिला अस्पताल परिसर में नए भवन के निर्माण के दौरान पोस्टमार्टम हाउस संचालित होगा। मेडिकल कॉलेज के संचालन के बाद यह पोस्टमार्टम हाउस इसी परिसर में स्थायी रूप से कार्यरत रहेगा। पुराना जिला अस्पताल परिसर करीब 12 एकड़ में फैला हुआ है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुराना जिला अस्पताल परिसर करीब 12 एकड़ में फैला हुआ है।
  • मेडिकल कॉलेज के संचालन के बाद यह पोस्टमार्टम हाउस इसी परिसर में स्थायी रूप से कार्यरत रहेगा।
  • इसके अलावा, पुराने जिला अस्पताल परिसर में नए भवन के निर्माण के दौरान पोस्टमार्टम हाउस संचालित होगा।