TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ऊधमसिंह नगर कांग्रेस में नई नियुक्ति: हिमांशु गावा फिर बने जिलाध्यक्ष, ममता रानी को मिली महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
ऊधमसिंह नगर जिले में लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने संगठन में अहम बदलाव करते हुए जिलाध्यक्ष और रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने संगठन में अहम बदलाव करते हुए जिलाध्यक्ष और रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी है। रुद्रपुर निवासी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हिमांशु गावा को दूसरी बार जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि ममता रानी को रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंगलवार देर रात अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव केसी वेणुगोपाल
ने दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। इन पदों के लिए कई दावेदारों की चर्चा थी, जिनमें पूर्व महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा भी शामिल थे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हिमांशु गावा और
ममता रानी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के हित में कार्य करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहेंगे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हिमांशु गावा और ममता रानी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के हित में कार्य करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहेंगे।
  • इन पदों के लिए कई दावेदारों की चर्चा थी, जिनमें पूर्व महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा भी शामिल थे।
  • मंगलवार देर रात अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की।