विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उत्तराखंड में भी परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की है, ताकि दूरदराज से आने वाले छात्रों को परेशानी न हो। देहरादून में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 6,800 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पूरे
राज्य में 10 जिलों के 53 केंद्रों पर 21 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने सभी केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया है। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। वहीं, सुरक्षा को लेकर पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी निगरानी, विशेष टीमें और सेक्टर अधिकारियों की तैनाती