विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
किया गया है। बताया जा रहा है कि इस परियोजना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के बीच प्रारंभिक स्तर पर सहमति बनी है। हालांकि, परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) अभी तैयार की जानी है और अंतिम स्वीकृति मिलना बाकी है। सराय काले खां बनेगा रैपिड रेल नेटवर्क का बड़ा हब भविष्य की योजना के अनुसार, दिल्ली का सराय काले खां स्टेशन नमो भारत रैपिड रेल नेटवर्क का प्रमुख इंटरचेंज हब बनेगा। यहां से मेरठ, अलवर और पानीपत सहित कई महत्वपूर्ण कॉरिडोर संचालित होंगे। इसके अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान तक नेटवर्क का विस्तार
भी प्रस्तावित है। इन शहरों को भी मिलेगा रैपिड रेल नेटवर्क का लाभ नमो भारत परियोजना के तहत कई अन्य कॉरिडोर पर भी काम प्रस्तावित है— दिल्ली–गुरुग्राम–अलवर कॉरिडोर का विस्तार। दिल्ली–पानीपत (103 किमी) कॉरिडोर, जो दिल्ली को सोनीपत और पानीपत औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ेगा। गाजियाबाद–जेवर (72.44 किमी) कॉरिडोर, जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचेगा और इसमें 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद दिल्ली की कनेक्टिविटी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के प्रमुख शहरों से और अधिक मजबूत हो जाएगी। पर्यटन और चारधाम यात्रा को मिलेगा बड़ा फायदा यदि ऋषिकेश तक नमो भारत रैपिड रेल परियोजना को मंजूरी मिलती