विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गई। बैठक में पुलिस, परिवहन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। पर्यटकों को मिलेगा शांत और बेहतर माहौल बैठक में मंडलायुक्त दीपक रावत ने कहा कि मॉल रोड नैनीताल की पहचान है और यहां हर वर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि अनावश्यक हॉर्न बजाने से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है, जिससे पर्यटकों के अनुभव पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को आवश्यक आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। 1 अगस्त से मॉल रोड पर अनावश्यक हॉर्न बजाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। झील के आसपास पूरा क्षेत्र घोषित हुआ नो-पार्किंग ज़ोन यातायात को सुचारु बनाए रखने और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने
तल्लीताल डांठ से हनुमानगढ़ी बैंड तक झील के आसपास के पूरे क्षेत्र को नो-पार्किंग ज़ोन घोषित कर दिया है। इस क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा, जिससे सड़क पर यातायात बाधित न हो और पर्यटकों की आवाजाही आसान बन सके। फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना वाहन नहीं चलेंगे बैठक में परिवहन और पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित हो रहे सरकारी और निजी वाहनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। ऐसे वाहनों का संचालन रोकते हुए उन्हें सीज किया जाएगा। साथ ही निजी वाहनों से अवैध रूप से टैक्सी संचालन करने वालों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रूसी बाईपास बनेगा आधुनिक पार्किंग हब पर्यटकों की बढ़ती संख्या और पार्किंग की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने रूसी