विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सांसद अजय भट्ट और विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या मौजूद रहीं। मंच संचालन हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे, मीनाक्षी और कीर्ति ने किया। स्टार नाइट के दौरान वैशाली ने माही वे, आज की रात मजा हुस्न का, मैं तेरी दिल्लगी और अभी तो पार्टी शुरू हुई है जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं मिश्रा ने तू जो छू ले प्यार से जैसे गीतों से माहौल को और संगीतमय बनाया। इसके बाद बॉलीवुड सिंगर चारू सेमवाल ने कजरा मोहब्बत वाला, लगा जा गले, रात बाकी बात बाकी, बीड़ी जलइले, तम्मा तम्मा समेत कई सुपरहिट गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया, जिस पर पर्यटक और स्थानीय लोग जमकर झूमते
नजर आए। इसके बाद मंच संभालते ही पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा ने जाट कर, तेरी या गद्दियां, गाल नी कडनी, सारे आम गल्ला और बदनाम नाम जाट जैसे हिट गानों से युवाओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया। उनके गीतों पर दर्शकों ने खूब ठुमके लगाए। कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नैनीताल में विंटर कार्निवाल का आयोजन किया गया है। विधायक सरिता आर्या ने जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के प्रयासों की सराहना की। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि कोरोना काल के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर विंटर कार्निवाल को दोबारा शुरू किया गया है और नैनीताल का