TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

नैनीताल: दो मंजिला घर शॉर्ट सर्किट के चलते जलकर खाक, दमकल वाहन सूचना के 1 घंटे बाद पहुंचा

मुख्य समाचार: एफएनएन, नैनीताल: नैनीताल के धोबी घाट क्षेत्र में दो मंजिला घर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई।
आग लगने से पूरा घर जलकर खाक हो गया।
किच्छा (एजेंसी)। एफएनएन, नैनीताल: नैनीताल के धोबी घाट क्षेत्र में दो मंजिला घर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने से पूरा घर जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने घर में आग
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लगने की सूचना पुलिस और दमकल कर्मियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। जब तक घर में लगी आग को नियंत्रित
किया जाता तब तक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गृहस्वामी राजू चौधरी ने बताया कि आग लगते ही परिवार के सभी 6 सदस्य घर से बाहर निकल आए। जिससे बड़ा हादसा बच गया। उन्होंने बताया घर
में रखे आभूषण, पैसे और बहुमूल्य सामान जलकर खाक हो गया। वहीं रोहित, विकास, अरुण समेत स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही दमकल कर्मियों को सूचित कर दिया गया था। मगर दमकल वाहन सूचना के करीब 1 घंटे बाद पहुंचा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • मगर दमकल वाहन सूचना के करीब 1 घंटे बाद पहुंचा।
  • वहीं रोहित, विकास, अरुण समेत स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही दमकल कर्मियों को सूचित कर दिया गया था।
  • उन्होंने बताया घर में रखे आभूषण, पैसे और बहुमूल्य सामान जलकर खाक हो गया।