विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
फुल रहे। सोशल मीडिया पर जाम और भीड़ की तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ बुकिंग रद्द जरूर हुईं, लेकिन इसके बावजूद पर्यटन कारोबार संतोषजनक रहा। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज, लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट और पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों की खास व्यवस्था की, जिसका सैलानियों ने जमकर आनंद लिया। नए साल के जश्न को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए मसूरी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज असवाल के नेतृत्व में प्रमुख इलाकों में मार्च पास्ट किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 3 इंस्पेक्टर, 26 सब-इंस्पेक्टर, 60 कांस्टेबल और पीएसी की दो बटालियन तैनात रहीं। हुड़दंग मचाने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब
पीने वालों पर सख्ती बरती गई, कई लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई। एसडीएम मसूरी राहुल आनंद और पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता रही कि पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम और यादगार अनुभव मिले। कड़ी सुरक्षा, आकर्षक सजावट, ठंडी हवाओं के बीच पहाड़ी व्यंजनों की खुशबू और रंगीन बाजारों ने मसूरी को नववर्ष पर खास बना दिया। वहीं, रमाडा होटल के महाप्रबंधक हर्षमणि सेमवाल ने कहा कि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नववर्ष आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हुआ। उधर, सरोवर नगरी नैनीताल और विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क क्षेत्र में भी नए साल का जश्न खासा उत्साह के