TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

नगर पालिका कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरू, ठेकेदार की मनमानी और मांगों की अनदेखी के खिलाफ विरोध तेज

मुख्य समाचार: किच्छा: देवभूमि उत्तराखंड के किच्छा में नगर पालिका कर्मचारियों ने आज से कार्य बहिष्कार की शुरुआत कर दी है।
यह आंदोलन नगर पालिका स्तर की विभिन्न मांगों को लेकर और ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ किया जा रहा है।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा: देवभूमि उत्तराखंड के किच्छा में नगर पालिका कर्मचारियों ने आज से कार्य बहिष्कार की शुरुआत कर दी है। यह आंदोलन नगर पालिका स्तर की विभिन्न मांगों को लेकर और ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ किया जा रहा है। कर्मचारियों का
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कहना है कि लंबे समय से उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है और ठेकेदार द्वारा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस आंदोलन की अगुवाई उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के ज़िला अध्यक्ष विनोद कुमार और भावाधस जिला अध्यक्ष नितिन चरण वाल्मीकि कर
रहे हैं। उनके साथ राजेश कुमार, सुदेश कुमार, रामचंद्र कोली, राहुल कुमार, रजनी, रोहित वाल्मीकि, अजय कुमार, निवास बाबू, प्रदीप कुमार, बिट्टन, रमेश, सुनील, संदीप कुमार, सुरेश, राजू, बिना, विजय, सोनी, राजेंद्र, सपना, शकुंतला, पूनम, गौरव, रवि, विक्की, सुमन, सुंदरी सहित दर्जनों कर्मचारी भी कार्य बहिष्कार
में शामिल हुए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो और कर्मचारियों को उनका हक मिल सके।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो और कर्मचारियों को उनका हक मिल सके।
  • कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
  • उनके साथ राजेश कुमार, सुदेश कुमार, रामचंद्र कोली, राहुल कुमार, रजनी, रोहित वाल्मीकि, अजय कुमार, निवास बाबू, प्रदीप कुमार, बिट्टन, रमेश, सुनील, संदीप कुमार, सुरेश, राजू, बिना, विजय, सोनी, राजेंद्र, सपना, शकुंतला, पूनम, गौरव, रवि, विक्की, सुमन, सुंदरी सहित दर्जनों कर्मचारी भी कार्य बहिष्कार में शामिल हुए।