TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

नेत्रदान कर समाज को प्रेरणा देकर अमर हुईं श्रीमती माया देवी, दो नेत्रहीनों को मिली नई रोशनी

मुख्य समाचार: किच्छा की पुरानी गल्ला मंडी निवासी स्व. लाला भवानी शंकर मित्तल की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी डॉ. शिव कुमार मित्तल तथा श्री सुनील मित्तल की माता श्रीमती माया देवी के निधन के पश्चात, उनका नेत्रदान कराया गया।
यह पुनीत कार्य महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चेरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित सी आर मित्तल नेत्रदान केंद्र द्वारा उनके निवास स्थान पर संपन्न कराया गया।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा की पुरानी गल्ला मंडी निवासी स्व. लाला भवानी शंकर मित्तल की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी डॉ. शिव कुमार मित्तल तथा श्री सुनील मित्तल की माता श्रीमती माया देवी के निधन के पश्चात, उनका नेत्रदान कराया गया। यह पुनीत कार्य महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चेरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सी आर मित्तल नेत्रदान केंद्र द्वारा उनके निवास स्थान पर संपन्न कराया गया। इस नेक कार्य को केंद्र के चेयरमैन श्री एस. के. मित्तल की उपस्थिति में, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एल.एम. उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावत और अमन शर्मा द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। श्रीमती माया देवी के इस अंतिम
उपहार से अब दो नेत्रहीन व्यक्ति दुनिया को देख सकेंगे। श्रीमती माया देवी ने नेत्रदान कर न केवल एक महान कार्य किया, बल्कि समाज को यह संदेश भी दे गईं कि मृत्यु के बाद भी जीवनदान संभव है। ट्रस्ट के श्री एस. के. मित्तल एवं सतीश मंगला ने सफल नेत्रदान पर मित्तल परिवार
के सदस्यों – सुनील मित्तल, डॉ. शिव कुमार मित्तल के साथ ही ग्यारसी बंसल, गिरधारी गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल, किशन गोयल, धीरज यादव, मनीष सिडाना, सोचो डिफरेंट संस्था के संदीप चावला, विकास भूसरी और अन्य गणमान्य लोगों का हार्दिक आभार प्रकट किया। श्रीमती माया देवी के इस प्रेरणादायी कार्य नेत्रदान जैसे महादान के महत्व को पुनः उजागर करता है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • श्रीमती माया देवी के इस प्रेरणादायी कार्य नेत्रदान जैसे महादान के महत्व को पुनः उजागर करता है।
  • ट्रस्ट के श्री एस. के. मित्तल एवं सतीश मंगला ने सफल नेत्रदान पर मित्तल परिवार के सदस्यों – सुनील मित्तल, डॉ. शिव कुमार मित्तल के साथ ही ग्यारसी बंसल, गिरधारी गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल, किशन गोयल, धीरज यादव, मनीष सिडाना, सोचो डिफरेंट संस्था के संदीप चावला, विकास भूसरी और अन्य गणमान्य लोगों का हार्दिक आभार प्रकट किया।
  • श्रीमती माया देवी ने नेत्रदान कर न केवल एक महान कार्य किया, बल्कि समाज को यह संदेश भी दे गईं कि मृत्यु के बाद भी जीवनदान संभव है।