TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ज्योलिकोट में जल जनित बीमारियों के बाद सांसद अजय भट्ट ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

मुख्य समाचार: नैनीताल।
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे बचाव और उपचार कार्यों का नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया।
किच्छा (एजेंसी)। नैनीताल। ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे बचाव और उपचार कार्यों का नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। सांसद ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, जांच, दवाओं समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सांसद अजय भट्ट ने स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से मरीजों की जांच, उपचार और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सांसद अजय
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
भट्ट ने कहा कि क्षेत्र में जल जनित बीमारियों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के साथ-साथ नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और मरीजों की निगरानी को लेकर भी जानकारी ली। मृतकों के परिजनों से मिले सांसद जल जनित बीमारियों के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से भी सांसद अजय
भट्ट ने उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना पर दुख जताया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जांच जारी, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के संकेत सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और संबंधित विभागों की ओर से जांच प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या जिम्मेदारी सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को
जल्द से जल्द बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भविष्य में ऐसी घटना रोकने पर जोर सांसद ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था विकसित करने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वय से स्थिति को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वय से स्थिति को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी लगातार निगरानी की जा रही है।
  • भविष्य में ऐसी घटना रोकने पर जोर सांसद ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था विकसित करने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी दिए गए हैं।