विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
किया कि कार्यक्रम पहले से निर्धारित समय यानी दोपहर 3:30 बजे ही आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी ने राजनीतिक दलों, नागरिक समाज के सदस्यों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले मार्च में शामिल होने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि यह मार्च भारतीय लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मतदान के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने दावा
किया कि विपक्ष चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर एकजुट है। कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों को दिल्ली पहुंचने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उनके मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना और पंजाब से आने वाले लोगों को कथित तौर पर रोका जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि रामलीला मैदान में होने वाली रैली को जनता का समर्थन मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों मतदाताओं के मताधिकार प्रभावित होने और कथित वोट चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने उद्योगपतियों गौतम अडानी और मुकेश अंबानी