विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
'ऑपरेशन सिन्दूर' शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों का मंसूबा बनाया गया और इसे निर्देशित किया गया।" इसमें कहा गया, "किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्य के चयन और क्रियान्वयन के तरीके में काफी संयम दिखाया है।" सूत्रों ने कहा कि सभी नौ ठिकानों पर हमले सफल रहे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने "ऑपरेशन सिंदूर" की बारीकी से निगरानी की। अधिकारियों ने बताया कि जिन नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया उनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय शामिल है। ये दोनों पाकिस्तान के पंजाब में हैं। भारत की यह कार्रवाई 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद आई है। हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया, "ये कदम बर्बर पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी।" इसमें कहा गया, "हम इस प्रतिबद्धता पर कायम हैं कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया
जाएगा।" इस कारवाई के तत्काल बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, "भारत माता की जय।" भारतीय सेना ने अपने पोस्ट में कहा, "न्याय हुआ।" 90 आतंकी ढेर ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान की कमर तोड़ कर रख दी है। एयर स्ट्राइक के बाद ऐसा दावा किया जा रहा है कि 90 से अधिक आतंकवादी इस हमले में मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत की ओर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली और मुजफ्फराबाद तथा बहावलपुर में मिसाइल हमले किए गए। उन्होंने "एआरवाई न्यूज " चैनल को बताया कि कुछ समय पहले, भारत ने बहावलपुर के अहमद पूर्वी इलाके, कोटली और मुजफ्फराबाद में तीन जगहों पर हवाई हमले किए। उन्होंने कहा, "हमारे वायु सेना के सभी विमान आसमान में उड़ रहे हैं। यह कायरतापूर्ण और शर्मनाक हमला भारत के हवाई क्षेत्र के भीतर से किया गया। उन्हें कभी भी पाकिस्तान के क्षेत्र में आने और घुसने नहीं दिया गया।" उनका कहना था, "मुझे