विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
वर्षों में ई-वे बिल भी कैंसिल किए गए है। टीम ने व्यापारी राज्य कर के रूप में 30 लाख मौके पर ही जमा कराए हैं। मंगलवार को वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने एक साथ एक ही स्वामी की दो फर्मों पर छापामार कार्रवाई की। हालांकि एक फर्म स्वामी के नाम है, तो दूसरी फर्म मुरादाबाद मेटल कंपनी प्राइवेट लिमिटेड रॉ मैटेरियल बैंक के नाम से उसकी पत्नी के नाम पर संचालित है। खास बात यह है कि विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के अधीन इस फर्म के डाटा अपलोडिंग में वाणिज्य कर विभाग को कुछ कमियां मिली थी। जिसको लेकर वाणिज्य कर विभाग ने दोनों फर्म पर एक साथ कार्रवाई की
है। जिसमें मुख्य व्यापार स्थल प्रिंस रोड मुरादाबाद और ब्रांच स्थल ग्राम-वीरपुर कुंदरकी तहसील बिलारी पर विशेष अनुसंधान शाखा की 2 टीमों में 7 अधिकारियों और पुलिस बल के साथ जांच कराई गई। संभल रोड के फरीदपुर वीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित "रॉ मटेरियल बैंक" मुरादाबाद मेटल्स कंपनी प्राइवेट लिमिटेड फर्म पर एसआईबी की टीम ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में टीम ने फर्म के दस्तावेजों को खंगाला और बिक्री और खरीद के रिकॉर्ड की जांच में फर्जी फर्म से खरीद दिखाई गई और मौके पर मिले माल बिक्री का रिकॉर्ड दर्ज नहीं मिला। अभिलेखों से बाहर माल बिक्री कर नगद धनराशि लेकर राज्य कर चोरी किया जाना पाया गया। इसके अलावा इंद्रा चौक