विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कुमार ने बताया कि बीते सोमवार की रात 7:00 बजे मेरा पालतू कुत्ता मस्जिद की ओर चला गया। इस पर ईशान कुत्ते को मारने दौड़ा, तब मैंने और मेरे परिवार वालों ने मना किया तो वह झगड़े पर उतारू हो गया। उस समय कुछ लोगों ने बीच बचाव करके विवाद को शांत कर दिया। आरोप है कि रात में 9:20 बजे तरावीह की नमाज के बाद आरोपी एक राय होकर लाठी डंडे लेकर गली में कीर्तन स्थल पर गाली देते हुए आए तो मैं और मेरे भतीजे विकास ने गाली-गलौज का विरोध किया तो असलम, शरीफ, रफीक, ईशान ने कहा इसका गला दबाकर मार देते हैं। इस पर ईशान और रफीक ने मेरा गला दबा दिया। जिसके बाद अन्य आरोपियों ने हाथों में लाठी डंडे लेकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है
कि इस दौरान पथराव भी हुआ। इस बीच भारी तादात में ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े तो सभी मौके से फरार हो गए। देर रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। भारी तादाद में पुलिस बल, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी के साथ मौके पर पहुंच गए। पूरी घटना की जानकारी ली, सूचना पर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से जानकारी ली बाद में देर रात विनोद ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस ने असलम, शरीफ, रफीक, ईशान, मिसबाबुल, रफीक, अकरम, शकील, तौफीक, सफीक, अल्ली, फिरासत, इरफान, शफीक, रिजवान, सलीम के बेटे के अलावा पांच अज्ञात लोगों समेत 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में मौके से असलम, ईशान ,शफीक व रफीक को गिरफ्तार कर लिया।