विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हुए वे घबरा गए और हड़बड़ी में हवाई चप्पल पहनकर ही भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। मीडिया कैमरों से बचते हुए वे तेजी से दफ्तर के भीतर घुस गए। बताया जा रहा है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने उन्हें तत्काल मिलने के लिए बुलाया था। माफी की मुद्रा में मंत्री शाह पार्टी नेतृत्व के सामने पेश होकर विजय शाह ने माफी मांगी। मीडिया से बातचीत में भी उन्होंने कहा, “मैं बहन सोफिया से हजार बार माफी मांग सकता हूं। अगर मेरे किसी बयान से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं दस बार माफी मांगने
को तैयार हूं।” उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार सेना से जुड़ा रहा है और वे सपने में भी किसी सैनिक या अफसर का अपमान नहीं सोच सकते। विवादित बयान पर अब भी चुप्पी यह बयान सोमवार को इंदौर के महू स्थित रायकुंडा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया था, जिसका वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। वीडियो में मंत्री शाह ने कर्नल सोफिया को लेकर ऐसा घटिया बयान दिया, जिसे प्रमुख मीडिया संस्थान तक प्रकाशित करने से बच रहे हैं। इसे लेकर आमजन और राजनीतिक हलकों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। बचाव में दिखे