विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
था। शिकायत में मंत्री ने आरोप लगाया था कि गिरधारी लाल साहू ने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाकर उनसे विवाह किया। इसके अलावा उन्होंने मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए थे। रेखा आर्य ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया था कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए और उनकी जानकारी व सहमति के बिना उन्हें चार कंपनियों के निदेशक पद से हटा दिया गया। इन कंपनियों में देवो के देव महादेव, बंखंडी रुद्राक्ष धाम, श्री अंबे ऑटो डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड और श्री बंखंडी धाम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम शामिल हैं। एसआईटी ने जुटाए साक्ष्य, नौ सदस्यीय टीम कर रही थी जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसपी ग्रामीण जया बलूनी के नेतृत्व
में गठित नौ सदस्यीय टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान कथित फर्जी हस्ताक्षरों और दस्तावेजों से जुड़े साक्ष्य जुटाए गए। संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग कब्जे में लेकर जांच की गई और कई लोगों के बयान दर्ज किए गए। आरोपियों को पूछताछ के लिए नोटिस भी जारी किए गए थे। जांच के बाद एसआईटी ने गिरधारी लाल साहू को झांसी और सतेंद्र राठौर को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। हाईकोर्ट से भी नहीं मिली थी राहत गिरफ्तारी से बचने के लिए गिरधारी लाल साहू ने अदालत का रुख किया था। उनकी अग्रिम जमानत याचिका देहरादून की विशेष अदालत से खारिज हो गई थी। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड हाईकोर्ट में प्राथमिकी निरस्त करने और गिरफ्तारी से राहत देने की मांग की थी। हालांकि, 4 नवंबर को हाईकोर्ट से भी उन्हें राहत नहीं मिली। वीडियो जारी कर गिरधारी लाल साहू ने लगाए थे आरोप विवाद सामने