TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, साथ ही लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी प्रकट की

मुख्य समाचार: TN9 ऋषिकेशः मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा सदन में पहाड़ियों पर दिए गए बयान के बाद विरोध कम नहीं हो रहा है।
प्राप्त सूचना के मुताबिक मंगलवार को श्यामपुर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का लोगों ने पुरजोर विरोध किया।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 ऋषिकेशः मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा सदन में पहाड़ियों पर दिए गए बयान के बाद विरोध कम नहीं हो रहा है। प्राप्त सूचना के मुताबिक मंगलवार को श्यामपुर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का लोगों ने पुरजोर विरोध किया। साथ ही लोगों ने प्रेमचंद अग्रवाल
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी प्रकट की। लोगों ने मंत्री के खिलाफ की जमकर नारेबाजी कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ लोगों में आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंत्री द्वारा सदन में पहाड़ियों पर दिए गए बयान को लेकर लोगों में अभी भी गुस्सा भरा हुआ है। दरअसल, भाजपा मंडल
की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में जैसे ही मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के बाहर इकट्ठा हुए लोगों ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू दी। हालांकि, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात था। लेकिन लोग प्रेमचंद अग्रवाल मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। प्रेमचंद अग्रवाल मुर्दाबाद बोलने पर भड़की महिला वहीं, मंत्री
प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे लोगों से एक महिला भिड़ गई। महिला का कहना है कि वह मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मुर्दाबाद के नारे से बेहद नाराज है। बता दें कि मंत्री प्रेमचंद ने सभी प्रदेशवासियों से कथित बयान के लिए पहले ही माफी मांग ली है। लेकिन अभी भी लोगों में उनके प्रति काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • लेकिन अभी भी लोगों में उनके प्रति काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
  • बता दें कि मंत्री प्रेमचंद ने सभी प्रदेशवासियों से कथित बयान के लिए पहले ही माफी मांग ली है।
  • महिला का कहना है कि वह मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मुर्दाबाद के नारे से बेहद नाराज है।