TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हल्द्वानी में खनन कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, घरेलू विवाद की आशंका

मुख्य समाचार: नैनीताल जनपद के चोरगलिया थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है।
क्षेत्र के खनन कारोबारी कमलेश बेलवाल ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
किच्छा (एजेंसी)। नैनीताल जनपद के चोरगलिया थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। क्षेत्र के खनन कारोबारी कमलेश बेलवाल ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम पसर गया। देर रात चली गोली, अस्पताल
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
में मौत जानकारी के अनुसार, गजेपुर निवासी कमलेश बेलवाल अपनी मां, पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। सोमवार देर रात परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कुछ समय बाद परिजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी। जब वे कमरे में पहुंचे तो कमलेश बेलवाल गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। परिजन उन्हें तुरंत हल्द्वानी
के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घरेलू कलह की आशंका प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से परिवार में तनाव चल रहा था। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
लाइसेंसी पिस्टल बरामद, फॉरेंसिक जांच जारी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
  • एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
  • शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।