TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

मेरठ टोल प्लाज़ा कांड: सैनिक से मारपीट पड़ी भारी, टोल प्लाजा कंपनी पर 20 लाख का जुर्माना, सेवा भी होगी समाप्त, 6 गिरफ्तार

मुख्य समाचार: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सेना के जवान के साथ हुई मारपीट का मामला टोल प्लाज़ा कंपनी पर भारी पड़ गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल ऑपरेटर कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सेना के जवान के साथ हुई मारपीट का मामला टोल प्लाज़ा कंपनी पर भारी पड़ गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल ऑपरेटर कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही कंपनी की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। भविष्य में यह कंपनी किसी भी टोल प्लाज़ा की बोली में हिस्सा नहीं ले सकेगी। अथॉरिटी ने कहा
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कि टोल कर्मचारियों का यह व्यवहार अस्वीकार्य है और यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित और निर्बाध यात्रा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इस घटना के बाद पुलिस ने भी केस दर्ज कर कार्रवाई की और अब तक 6 टोलकर्मियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह घटना 17 अगस्त को मेरठ–करनाल हाईवे (NH-709A) स्थित भूनी टोल प्लाज़ा पर हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि दर्जनभर टोलकर्मी लाठी-डंडों से सेना के जवान कपिल कावड़ को बेरहमी से पीट रहे हैं और
उन्हें गालियां दे रहे हैं। इतना ही नहीं, हमलावरों ने जवान को खंभे से बांधकर हाथ पीछे मोड़ दिए और लगातार मारपीट की। NHAI has taken strict action on the incident of misbehaviour with army personnel by toll staff deployed at Bhuni Toll Plaza on Meerut-Karnal section of NH-709A on 17th August 2025. NHAI has imposed a penalty of Rs. 20 lakhs on the toll collecting agency, M/s Dharam Singh and has… pic.twitter.com/wpL2rN6Lug — NHAI (@NHAI_Official) August 18, 2025 कपिल कावड़ भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट
से जुड़े हैं। वे छुट्टियों पर घर आए थे और श्रीनगर में अपनी पोस्टिंग पर लौट रहे थे। मेरठ से दिल्ली एयरपोर्ट जाते समय भूनी टोल प्लाज़ा पर लंबी लाइन देखकर उन्होंने टोलकर्मियों से अनुरोध किया कि उन्हें जल्दी निकलने दिया जाए, ताकि उनकी फ्लाइट न छूटे। इसी बात पर कहासुनी हुई और मामला हिंसा में बदल गया। जवान के चचेरे भाई को भी टोलकर्मियों ने पीटा। कपिल के परिवार की शिकायत पर सरूरपुर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल मामला गंभीर होने पर प्रशासन और NHAI ने मिलकर कड़ी कार्रवाई की है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • फिलहाल मामला गंभीर होने पर प्रशासन और NHAI ने मिलकर कड़ी कार्रवाई की है।
  • कपिल के परिवार की शिकायत पर सरूरपुर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया था।
  • जवान के चचेरे भाई को भी टोलकर्मियों ने पीटा।