विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
विक्रम सिंह ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मुस्कान का अपने पति सौरभ से विवाद था, जबकि उसका साहिल नाम के युवक से वर्ष 2019 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। साहिल देवीय शक्तियों में विश्वास रखता था, जिसका फायदा उठाकर मुस्कान ने उसे हत्या के लिए तैयार कर लिया। ऐसे दिया वारदात को अंजाम 3/4 मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर दे दी। रात करीब 1 बजे उसने साहिल को घर बुलाया। बेहोश पड़े सौरभ के सीने में दोनों ने मिलकर चाकू से वार कर हत्या कर दी। शव के सिर और दोनों हाथ काटकर बैग में रखे और बाकी हिस्सों को पॉलीथिन में लपेटकर बेड में छिपा दिया। अगले दिन बाजार से सीमेंट और ड्रम खरीदकर शव के टुकड़ों को उसमें डालकर
पैक कर दिया। पहले भी कर चुकी थी हत्या की कोशिश पुलिस जांच में पता चला है कि यह पहली बार नहीं था जब मुस्कान ने अपने पति को मारने की कोशिश की। 25 फरवरी की रात भी उसने सौरभ को शराब में बेहोशी की दवा मिलाकर दी थी, लेकिन सौरभ ने तबियत खराब होने की बात कहकर शराब नहीं पी, जिससे उसकी जान बच गई थी। साहिल के घर से मिलीं रहस्यमयी चीजें हत्या के बाद जब पुलिस ने साहिल के घर की तलाशी ली तो वहां की दीवारों पर भगवान भोलेनाथ और तंत्र-मंत्र से जुड़े अजीबो-गरीब चित्र बने मिले। स्केच पेन से बनाई गई इन तस्वीरों के अलावा वहां एक पालतू बिल्ली भी मिली, जिसे साहिल बहुत महत्व देता था। कमरे में अंग्रेजी के कुछ वाक्य लिखे हुए थे, जो उसकी