विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
उठता दिखा धुआं, कुछ ही देर में भड़क गई आग राइस मिलर एसोसिएशन के महामंत्री एवं अरोड़ा इंडस्ट्रीज के संचालक साहिल अरोरा ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे मिल परिसर के एक गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना दी, लेकिन जब तक प्रबंधन मौके पर पहुंचा, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और तीनों गोदाम उसकी चपेट में आ गए थे। चावल और वरदाना जलकर राख, 20 लाख का नुकसान आग की लपटें इतनी तेज थीं कि गोदामों में रखा चावल और वरदाना पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान
के मुताबिक इस घटना में करीब 20 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। चार घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने लगातार कई घंटों तक मशक्कत की, जिसके बाद रविवार सुबह करीब 4:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू दमकल