विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
इस बात की जानकारी तब हुई जब पांच अप्रैल को गांव वालों ने गोपाल के ‘फेसबुक’ अकाउंट पर गीता और गोपाल की शादी की कुछ तस्वीरें देखीं। इन तस्वीरों को गोपाल ने शेयर किया था। गांव वालों ने तुरंत गीता के पति श्रीचंद और गोपाल की पत्नी को इस बात की जानकारी दी। अब तक गीता के ससुराल वाले यही समझ रहे थे कि वह नाराज होकर अपने मायके गई हुई है, जबकि गोपाल के परिवार वाले समझ रहे थे कि वह किसी काम से बाहर गया हुआ है। ‘फेसबुक’ पर जारी तस्वीरें देखने के बाद गोपाल और गीता के परिवार में कोहराम मच गया। घर से भागी गीता के पांच बच्चे हैं, जिसमें चार बेटियां और एक बेटा शामिल है।
गीता की सबसे बड़ी बेटी 19 साल की है जबकि सबसे छोटी बेटी पांच साल की है। गीता के पति श्री चंद का कहना है कि वह मुंबई में वड़ा पाव बेचता है। पिछले कुछ दिनों से वह घर पर ही मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी गोपाल के घर काफी आती-जाती थी, इस बीच दोनों के बीच संबंध कब और कैसे बने और वे क्यों भाग गए, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। श्री चंद ने बताया कि उसकी पत्नी घर से बड़ी मुश्किल से बचाए 90 हजार रुपये और घर के सारे जेवर लेकर भाग गई। ‘फेसबुक’ पर तस्वीर वायरल होने के बाद उसे घटना की जानकारी हुई और