विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
काम करता था और मृतक की शादी 5 मार्च 2025 को प्रगति के साथ हुई थी , प्रगति का प्रेम संबंध ग्राम के ही अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव के साथ थे , पति के कारण पत्नी प्रगति अपने प्रेमी से मिल नहीं पाती थी और शादी भी प्रगति की मर्जी के खिलाफ हुई थी । प्रेम संबंधों में रोड़ा बने पति दिलीप को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी प्रगति ने अपने प्रेमी बबलू उर्फ मनोज से बात की जिसपर दोनों ने दिलीप को रास्ते से हटाने के लिए थाना अछल्दा निवासी रामजी नागर को 2 लाख रुपए की सुपारी दे डाली , जिसके बाद दिलीप को धोखे से बुलाकर बाइक में बैठा कर खेतों की तरफ ले गए और उसके साथ मारपीट करते हुए गोली भी मारी और मरा हुआ समझ कर फरार हो गए । पुलिस अधीक्षक अभिजीत शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद औरैया के थाना सहार क्षेत्र में 19 मार्च 2025 को 112 पर एक सूचना प्राप्त हुआ की गेहूं के खेत में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है प्रथम दृष्टया ऐसे प्रतीत हो रहा हैं कि कोई अज्ञात लोग द्वारा गंभीर रूप से मारपीट करके घायल कर दिया गया है सूचना मिलने पर 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और थाने की पुलिस के सहयोग से और जनता के सहयोग से तुरंत ही उस व्यक्ति को इलाज हेतु हॉस्पिटल भेजा गया हैं उस आदमी की पहचान दिलीप यादव के रूप में हुई जो की मूलतः मैनपुरी का निवासी है और हाल में
औरैया के दिबियापुर इलाके में रह रहा था प्रस्तुत व्यक्ति को तीन दिन बाद इलाज के दौरान मृत्यु हो जाती हैं। और इलाज के दौरान यह भी पता चलता है कि उनको किसी ने गोली भी बीमारी है पूरी घटना को दिलीप यादव के भाई द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार थाना सहार पर 109 bns अटेम टू मर्डर का मुकदमा पंजीकृत किया गया।जब उसकी मृत्यु हो गई 31 पर कनवर्ड कर दिया गया। थाना सहार की टीम और जनपद औरैया की sog टीम द्वारा तुरंत ही इस कैश के अनावरण हेतु लगा दिया गया था। इस ब्लाइंड मर्डर कैश का खुलासा आज कर दिया गया है। रास्ते में लगे सीसीटीवी जो ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत हम लोगों ने लगाए था सीसीटीवी के सदुपयोग से हमें पता चला जो मृतक दिलीप है इनके पीछे कुछ लोग लगे थी उनको लालच देकर बाइक के बीच में बैठाकर कुछ लोग लेकर गया था सीसीटीवी से प्राप्त किया गया फुटेज के अनुसार हम लोग आगे बढ़ते हुए जांच किया गया है और हम लोगों के मुखबिर तंत्र के माध्यम से हम लोगों को सूचना मिली उसमें से एक व्यक्ति का नाम रामजी नागर है रामजी नागर के लोकेशन के बारे में भी हम लोगों ने पूछताछ किया गया था और हमारे मुखबिर द्वारा बताया गया इस पूरी घटना में शामिल राम जी द्वारा हिसाब किताब करने के लिए एक जगह पर पहुंचा आज दिनांक 24 मार्च 2025 को सुबह संयुक्त टीम द्वारा रामजी नागर को गिरफ्तार करने के लिए गया वहीं पर एक दूसरा आदमी