विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि जरूरी सामान जैसे मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। वहीं मोहाली में रात 8 बजे सभी बाजार बंद हो जाएंगे। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने जम्मू और कटड़ा के लिए अपनी बस सेवाएं बंद कर दी हैं। चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों से कॉलेज के छात्र घरों को लौटने लगे हैं। चंडीगढ़ के 43 बस स्टैंड पर शुक्रवार को खासी भीड़ देखने को मिली। वहीं, शहर के कई इलाकों की सड़कों पर भी सन्नाटा पसरने लगा है। पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के कई इलाकों में बीती रात को ड्रोन अलर्ट का बड़ा असर देखने को मिल रहा है और चंडीगढ़ से मोहाली जिले के बड़े कॉलेज यूनिवर्सिटी के
हॉस्टल में रह रहे ज्यादातर स्टूडेंट्स अपना बैग पैक कर अपने-अपने घरों की तरफ रुख कर रहे हैं। बता दें कि पंजाब, हरियाणा और जम्मू एवं कश्मीर के बड़ी संख्या में छात्र चंडीगढ़ के आसपास के निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करते हैं। हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में छात्र चंडीगढ़ के अलग-अलग संस्थानों पर पढ़ाई करते हैं, जो कि अब घर लौट रहे हैं। लांडरां रोड पर बने अलग-अलग कॉलेज यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स हॉस्टल छोड़ गए हैं। ज्यादातर स्टूडेंट्स का कहना है कि परीक्षाएं पोस्टपोन कर दी गई हैं। हमें कहा गया है कि जो घर जाना चाहता है, वह जा सकता है। क्योंकि अब एग्जाम की अगली तारीख जल्द बताई