विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बाजपेयी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इंडस्ट्री के ज्यादातर लोगों को इस विवाद की जानकारी केवल सोशल मीडिया के माध्यम से ही मिल रही है और पूरी सच्चाई अभी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा, “इंडस्ट्री में ज्यादातर लोग इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर ही पढ़ रहे हैं, हमें इसकी पूरी जानकारी नहीं है।” साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि यह विवाद जल्द ही सुलझ जाएगा। क्या है पूरा मामला?रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर ने FWICE से संपर्क किया था, जब रणवीर सिंह ने कथित तौर पर शूटिंग शुरू होने से कुछ
दिन पहले ही फिल्म छोड़ दी। इससे निर्माताओं को करीब 45 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया जा रहा है। FWICE के अध्यक्ष अशोक पंडित ने बताया कि संस्था की ओर से रणवीर सिंह को कई नोटिस भेजे गए, लेकिन शुरुआत में कोई जवाब नहीं मिला। बाद में अभिनेता ने ईमेल के जरिए जवाब देते हुए कहा कि यह मामला कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है और FWICE के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इस विवाद पर फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि किसी बड़े कलाकार पर प्रतिबंध लगाने