TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

लंदन की महिला मित्र से मिलने के लिए व्यक्ति ने गंवाए ₹28 लाख, फेसबुक से हुई थी शुरुआत – जानिए पूरी कहानी

मुख्य समाचार: देहरादून।
सोशल मीडिया पर दोस्ती करने की लालसा में दून निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति लाखों रुपए गंवा गया।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून। सोशल मीडिया पर दोस्ती करने की लालसा में दून निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति लाखों रुपए गंवा गया। पीड़ित की फेसबुक पर लंदन निवासी बताई जाने वाली महिला से दोस्ती हुई, जो बाद में व्हाट्सएप पर बातों का सिलसिला शुरू कर ठगी का जाल बिछा गई। महिला ने एयरपोर्ट पर फंसने का बहाना बनाकर पीड़ित से कुल 28 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
शिकायत दर्ज कराई। उसकी तहरीर में बताया गया कि फेसबुक पर मारिया विलियम्स नामक महिला से दोस्ती हुई, जिसने खुद को लंदन निवासी बताया। 27 सितंबर 2025 को महिला ने भारत आने की बात कही और विश्वास दिलाने के लिए टिकट व वीजा की कॉपी भेजी। 29 सितंबर को अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाली महिला ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट का कर्मचारी बताया। इसके बाद मारिया ने कहा कि उसके पास 59
लाख रुपए मूल्य के पाउंड हैं और ट्रांसफर के लिए औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। पीड़ित से उसके बैंक खाते में कई बार राशि जमा करने को कहा गया, जिसमें कभी क्लियरिंग चार्ज और कभी विदेशी मुद्रा सर्टिफिकेट के बहाने पैसे ट्रांसफर करवाए गए। जब पीड़ित से अतिरिक्त ₹3.5 लाख और भेजने को कहा गया, तब उसे शक हुआ और उसने मुंबई एयरपोर्ट हेल्पडेस्क से संपर्क किया, जहां धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। पीड़ित ने बताया कि महिला
के भारत आने की उम्मीद में वह उत्साहित था, लेकिन ठगी का पता चलने के बाद उसे गहरा सदमा लगा। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने कहा कि सोशल मीडिया पर अंजान व्यक्तियों से दोस्ती करने से बचें। ऐसे फर्जी प्रोफाइल के पीछे अपराधियों का गिरोह होता है, जो विदेश से उपहार या मुलाकात का झांसा देकर लोगों को शिकार बनाते हैं। कई नाइजीरियन गिरोह इस तरह पकड़े जा चुके हैं, जो फेसबुक पर विदेशी पुरुष या महिला की तस्वीर लगाकर जाली प्रोफाइल बनाते हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • कई नाइजीरियन गिरोह इस तरह पकड़े जा चुके हैं, जो फेसबुक पर विदेशी पुरुष या महिला की तस्वीर लगाकर जाली प्रोफाइल बनाते हैं।
  • ऐसे फर्जी प्रोफाइल के पीछे अपराधियों का गिरोह होता है, जो विदेश से उपहार या मुलाकात का झांसा देकर लोगों को शिकार बनाते हैं।
  • एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने कहा कि सोशल मीडिया पर अंजान व्यक्तियों से दोस्ती करने से बचें।