TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड में माल्टा उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाएगा ‘माल्टा मिशन’: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्य समाचार: देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित आईटीबीपी स्टेडियम, सीमा द्वार में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव में शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसानों से संवाद किया और उत्तराखंड में उत्पादित माल्टा व नींबू की खटाई का स्वाद भी लिया।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित आईटीबीपी स्टेडियम, सीमा द्वार में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसानों से संवाद किया और उत्तराखंड में उत्पादित माल्टा व
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
नींबू की खटाई का स्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में माल्टा उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं और इन्हें साकार करने के लिए राज्य सरकार द्वारा माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा की गई है। इस मिशन के तहत माल्टा के उत्पादन, विपणन और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे
पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय फलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। सीएम धामी ने कहा कि सरकार माल्टा के साथ-साथ कीवी, सेब, आड़ू, प्लम, नींबू वर्ग के फल एवं अन्य स्थानीय फलों के उत्पादन को भी प्रोत्साहित कर रही है। ऐसे महोत्सव और आयोजनों से किसानों
को सीधे उपभोक्ताओं और बाजार से जुड़ने का अवसर मिलता है, जिससे उन्हें अपने उत्पादों का उचित मूल्य मिल सकता है। मुख्यमंत्री ने माल्टा महोत्सव को स्थानीय कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम में आईजी आईटीबीपी संजय गुंज्याल सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • कार्यक्रम में आईजी आईटीबीपी संजय गुंज्याल सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
  • मुख्यमंत्री ने माल्टा महोत्सव को स्थानीय कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए आयोजकों की सराहना की।
  • ऐसे महोत्सव और आयोजनों से किसानों को सीधे उपभोक्ताओं और बाजार से जुड़ने का अवसर मिलता है, जिससे उन्हें अपने उत्पादों का उचित मूल्य मिल सकता है।