विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ट्राली में कुल 110 लोग सवार थे। इसी दौरान सुरंग के भीतर सामग्री ले जा रही दूसरी लोको ट्राली का ब्रेक सिस्टम अचानक फेल हो गया और वह सामने से आ रही ट्राली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रालियां पटरी से उतरकर पलट गईं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सुरंग से बाहर निकाला। परियोजना प्रबंधन ने तत्काल आपात सेवाओं और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर और विवेकानंद चिकित्सालय पीपलकोटी में भर्ती कराया गया। प्रशासन के अनुसार 42 घायलों का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में किया गया, जबकि 17 घायलों को पीपलकोटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकांश घायलों को
प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल श्रमिकों में बड़ी संख्या बिहार, झारखंड और ओडिशा के मजदूरों की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 444/448 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना के लिए एचसीसी कंपनी हाट गांव से हेलंग तक करीब 13.5 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण कर रही है, जिसमें से लगभग सात किलोमीटर का कार्य पूरा किया जा चुका है। यह परियोजना पिछले करीब दस वर्षों से निर्माणाधीन है और इसमें लगभग दो हजार कर्मचारी दिन-रात कार्यरत हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार देर रात जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और घायलों