TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: परभणी के हनुमान मंदिर की छत गिरी, 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई अभी भी मलबे में फंसे

मुख्य समाचार: परभणी (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के परभणी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।
शनिवार दोपहर यशवाड़ी गांव स्थित एक प्राचीन हनुमान मंदिर में अचानक छत गिरने से कम से कम 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में दब गए।
किच्छा (एजेंसी)। परभणी (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के परभणी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार दोपहर यशवाड़ी गांव स्थित एक प्राचीन हनुमान मंदिर में अचानक छत गिरने से कम से कम 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में दब गए। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस और प्रशासन के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मंदिर के ‘सभा मंडप’ (बाहरी हॉल) में हुआ। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। अब तक मलबे से करीब 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 30 से 40 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार होने के कारण, जो भगवान हनुमान की पूजा का विशेष दिन माना जाता है, मंदिर में
श्रद्धालुओं की भीड़ थी। हालांकि दोपहर की गर्मी के चलते भीड़ सामान्य से कुछ कम बताई जा रही है। Parbhani, Maharashtra: A pillar and a section of the roof collapsed at the Hanuman Temple complex in Yashwadi, Parbhani district, triggering a major rescue operation. 30–40 people are trapped under the debris. pic.twitter.com/y2PRLzvrSE — IANS (@ians_india) June 20, 2026 प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मंदिर के सभा मंडप का नवीनीकरण कार्य चल रहा था। नई छत
को सहारा देने के लिए सेंटरिंग और बांस के अस्थायी ढांचे का इस्तेमाल किया गया था, जो अचानक टूट गया और पूरी छत भरभराकर गिर गई। यशवाड़ी गांव छत्रपति संभाजीनगर से लगभग 190 किलोमीटर दूर मनवत रोड पर स्थित है। यह मंदिर काफी पुराना और क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां हर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • फिलहाल, राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
  • यह मंदिर काफी पुराना और क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां हर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
  • यशवाड़ी गांव छत्रपति संभाजीनगर से लगभग 190 किलोमीटर दूर मनवत रोड पर स्थित है।