TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रामनगर में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! रिसॉर्ट पर पुलिस का छाप, 52 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार

मुख्य समाचार: रामनगर: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिसॉर्ट में कथित तौर पर संचालित किए जा रहे देह व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसओजी और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 52 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को रेस्क्यू किया गया है।
किच्छा (एजेंसी)। रामनगर: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिसॉर्ट में कथित तौर पर संचालित किए जा रहे देह व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसओजी और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 52 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध शराब, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, संबंधित रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इन सूचनाओं के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से देर रात छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली गई, जहां कई संदिग्ध लोग मौजूद मिले। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि रिसॉर्ट परिसर में बिना वैध लाइसेंस के बार का संचालन किया जा रहा था। पुलिस
का कहना है कि जांच के दौरान होटल के कुछ कर्मचारियों की कथित संलिप्तता के भी संकेत मिले हैं। हालांकि, रिसॉर्ट का मैनेजर छापेमारी के दौरान मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। रेस्क्यू की गई 10 युवतियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है, जहां उन्हें नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कार्यप्रणाली, इससे जुड़े अन्य लोगों और संभावित सरगनाओं तक पहुंचने के लिए मामले
की गहन जांच कर रही है। इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा आज शाम 4:30 बजे कोतवाली रामनगर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान स्वयं एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी करेंगे। प्रेस वार्ता में पुलिस कार्रवाई, बरामदगी, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों और आगे की कानूनी कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद रामनगर और आसपास के क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के प्रयास जारी हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के प्रयास जारी हैं।
  • फिलहाल इस कार्रवाई के बाद रामनगर और आसपास के क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है।
  • प्रेस वार्ता में पुलिस कार्रवाई, बरामदगी, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों और आगे की कानूनी कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।